Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद विवेक बंटी साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ योग संगम सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

सांसद विवेक बंटी साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ योग संगम सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
छिंदवाड़ा
21-Jun-25
ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला ओलंपिक स्टेडियम में हुआ मुख्य आयोजन

छिंदवाड़ा

योग को अपनी जीवन शैली बनाना चाहिए। योग जीवन के प्रत्येक क्षण को प्रभावित करता है। योग करने वाला व्यक्ति सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहता है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया।
              एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की भावना पर आधारित ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिले भर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।  इस अवसर पर विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का भोपाल से सीधा प्रसारण भी उपस्थित जन समुदाय ने देखा। उद्बोधन के उपरांत योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी अतिथियों, उपस्थित गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सामूहिक योगाभ्यास किया।  आयोजन का प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस.बघेल ने प्रस्तुत किया। 
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, महापौर विक्रम अहके, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, जनभागीदारी अध्यक्ष भरत घई, सभापति माइकल पहाड़े, कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अग्रिम कुमार, प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, एएसपी आयुष गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, नगर निगम आयुक्त सी.पी.राय, एस.डी.एम. छिंदवाड़ा सुधीर जैन, डिप्टी कलेक्टर राहुल पटेल, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला यावतकर, जिला खनिज अधिकारी रविन्द्र परमार, जिला आबकारी अधिकारी अजीत इक्का, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी (एनआईसी) राजहंस गोडाने और जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस अतुल शर्मा,सहायक संचालक शिक्षा डी.पी. डेहरिया व पी.एल.मेश्राम, प्राचार्य अवधूत काले, प्रताप शाह ईवनाती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र दुबे और श्रीमती वाणी शुक्ला ने किया। 
विभिन्न संस्थाओं का रहा उल्लेखनीय योगदान
ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, गायत्री परिवार, महर्षि पतंजलि योग संस्थान, जिला योग समिति तथा रोटरी क्लब छिंदवाड़ा, योग प्रशिक्षकगण, खेलकूद शिक्षकों, एन.सी.सी., एन.एन.एस के विद्यार्थियों ने अपना उल्लेखनीय योगदान दिया।
Share News On