सोशल मीडिया पर संघ के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक की शिकायत
छिंदवाड़ा
21-Jun-25
छिंदवाड़ा
सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ टिप्पणी करने वाले एक युवक के खिलाफ सिटी कोतवाली में शिकायत की गई है। पुलिस शिकायत की जांच कर रही है। आरोपी अनुराग डेहरिया जमुनिया ग्राम का रहने वाला है। शिकायतकर्ता नरेन्द्र माहोरे ने पुलिस को लिखित शिकायत में बतमाया कि उसके वॉट्सअप पर एक संदेश मिला जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। यह पोस्ट अनुराग डेहरिया ने सोशल मीडिया पर डाली थी एवं पोस्ट में संघ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया गया था। इस पोस्ट से उनकी भावनाएं आहत हुई इसलिए पुलिस में बात को संज्ञान में लाने के लिए ही शिकायत की गई। इस तरह की टिप्पणी न केवल संघ की समाज में छवि धूमिल करती है बल्कि भ्रम भी फैलाती है। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि समाज में शांति बनी रहे। कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार ने कहा कि जिले में सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। अफवाह, धार्मिक या द्वेष फैलाने वाले संदेशों को विशेष निगरानी में रखा जाएगा और ऐसे मैसेज भेजने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।