Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मेघासिवनी गौ शाला को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

मेघासिवनी गौ शाला को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
छिंदवाड़ा
21-Jun-25
गौशाला सहायता के लिए प्रति गौवंश राशि 20 से बढ़कर हुई 40 रूपए

छिंदवाड़ा

गौ रक्षा के लिए आचार्य विद्यासागर के हाथों रखी गई नींव ने न जाने कितने गौवंशों को जीवन दिया और इस जीव दया को 21 जून को मध्यप्रदेश सरकार के हाथों पुरस्कृत किया गया। जिले के लिए यह पुरस्कार केवल पुरस्कार नहीं है बल्कि जीव दया के लिए बढ़ाए गए हाथों को प्रोत्साहन भी है। 
राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन 20 जून  को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य अतिथ्य में एवं मंत्री पशुपालन एवं डेयरी विभाग लखन पटेल की अध्यक्षता में  मुख्यमंत्री निवास प्रांगण भोपाल में आयोजित किया गया। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार जिले की गौशालाओं के संचालकों एवं गौशाला नोडल अधिकारियों के 50 सदस्यीय दल के साथ भोपाल में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में आचार्य विद्यासागर जीव दया गौ-सेवा सम्मान योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिये गौशाला बाहुबली जीव रक्षा एवं संरक्षण न्यास मेघा सिवनी छिंदवाड़ा को रुपए 50000 का सांत्वना पुरस्कार मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हस्ते प्रदान किया गया, जिसे मेघा सिवनी गौशाला के श्री विशाल जैन द्वारा प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा प्रदेश की गौशालाओं को प्रति गौवंश दी जाने वाली राशि को 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए प्रति गौवंश प्रतिदिन करते हुए माह मई एवं जून की राशि एक क्लिक से सभी गौशालाओं को सीधे उनके खाते में प्रदान की गई।
Share News On