Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

वैश्विक चुनौतियों के बीच भाजपा पर जनता का बढ़ा विश्वास: अजय सक्सेना

वैश्विक चुनौतियों के बीच भाजपा पर जनता का बढ़ा विश्वास: अजय सक्सेना
राजनीति
27-May-26

छिंदवाड़ा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने कांग्रेस नेताओं के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को देशहित से अधिक अपनी राजनीतिक जमीन खिसकने की चिंता सता रही है। राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों की अनदेखी कर केवल भ्रम फैलाना जनता के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया के तनाव, वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के प्रभाव से जूझ रहा है। ऐसे समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केवल राजनीतिक शोर मचाना वास्तविकता से आंखें मूंदने जैसा है। यही कांग्रेस अपने शासनकाल में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देकर स्वीकार करती थी, लेकिन आज सत्ता से दूर होते ही वही तथ्य उन्हें असुविधाजनक लगने लगे हैं।

श्री सक्सेना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन को आधार मानकर कार्य करती है, जिसमें अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद गरीब कल्याण और विकास दोनों को साथ लेकर चलने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि जब दुनिया के कई देश आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहे हैं, तब भारत ने करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन, किसानों को सम्मान निधि, महिलाओं को उज्ज्वला योजना और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराकर यह सिद्ध किया है कि सेवा केवल भाषण नहीं, बल्कि राष्ट्रधर्म है। यह वही विचार है जिसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के रूप में देश को दिया था।

श्री सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस आज ऐसी राजनीति कर रही है जिसमें आत्ममंथन कम और आरोप अधिक दिखाई देते हैं। जिनके शासनकाल में भ्रष्टाचार, महंगाई और प्रशासनिक निष्क्रियता देश की पहचान बन गए थे, वे आज जनता के सामने संवेदनशीलता का आवरण ओढ़कर खड़े होने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि जनता अब केवल बयान नहीं सुनती, बल्कि यह भी देखती है कि वैश्विक संकट और आर्थिक चुनौतियों के दौर में कौन राष्ट्र को स्थिर नेतृत्व, विकास और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता अब केवल बयान नहीं सुनती, बल्कि यह भी देखती है कि वैश्विक संकट के दौर में कौन राष्ट्र को स्थिरता, सेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा रहा है। भाजपा एकात्म मानववाद और अंत्योदय के संकल्प के साथ राष्ट्रहित में कार्य कर रही है, जबकि कांग्रेस आज भी अवसरवादी राजनीति के पुराने ढर्रे से बाहर नहीं निकल पा रही।
Share News On