Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कार्यकर्ताओं में जोश जगाने उमरेठ में कांग्रेस ने की बैठक

कार्यकर्ताओं में जोश जगाने उमरेठ में कांग्रेस ने की बैठक
राजनीति
27-May-26
बूथ को मजबूत करने पर दिया जोर

छिन्दवाड़ा

कार्यकर्ताओं में जोश जगाने के लिए कांग्रेस सभी ब्लाकों में बैठक कर रही है। बुधवार को उमरेठ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत बैठक प्रारंभ हुई जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की गतिविधियों और ब्लॉक स्तर पर संगठन की स्थिति को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की गई। संगठनात्मक बैठकों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सुझाव भी सुने गए।

उमरेठ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि संगठन को सशक्त करने के लिए बूथ कमेटियों, पंचायत कमेटियों की अहम भूमिका है। इसीलिये इनके गठन में किसी भी तरह की लापरवाही ना की जाए। जहां आवश्यकता हो जिला स्तर पर सम्पर्क कर मार्गदर्शन अवश्य प्राप्त करें। विगत दौरे में पूर्व सांसद नकुलनाथ ने बूथ कमेटियों के गठन पर जोर दिया था। आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने के साथ ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सुझाव भी सुने साथ ही उन्हें अमल में लाने के लिए आश्वस्त किया। आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, गुरूचरण खरे, राजीव तिवारी, इन्द्रपाल पटेल, मानक बेलवंशी, प्रमोद सूर्यवंशी, प्रदीप राय सहित क्षेत्रीय अध्यक्षगण व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Share News On