Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

एनएसयूआई ने परीक्षा परिणाम को लेकर दिया ज्ञापन

एनएसयूआई ने परीक्षा परिणाम को लेकर दिया ज्ञापन
शिक्षा
27-May-26
छिंदवाड़ा

छात्र नेता अर्पित तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एम.ए. इंग्लिश लिटरेचर के छात्र - छात्राओं का परिक्षा परिणाम जारी हुआ था जिसमें काफी छात्र - छात्राएं ऐसे हैं जिन्हें एक ही विषय में शून्य अंक दे दिए गए हैं, जिसके कारण उन्हें परीक्षा परिणाम में पूरक आ गई है। छात्र छात्राओं का कहना है कि उन्होंने परीक्षा में सभी प्रश्नों को अटेंड किया जो पूछा गया उसका उसका उत्तर भी सही लिखा उसके बाबजूद उन्हें शून्य अंक देना अन्याय पूर्ण है। छात्रों की तरफ से बात रखते हुए पीजी कॉलेज प्रभारी करण धारे ने कहा कि परिक्षा परिणाम जब जब जारी होता हे हर बार कही न कही कोई न कोई त्रुटि निकलर सामने आती है जिसका खामियाजा छात्र छात्राओं को भुगतना पढ़ता है। छात्र संगठन एन.एस.यू.आई के द्वारा मांग की गई कि जल्द से जल्द इस समस्या को सुलझाने एवं निराकरण करने के लिय ठोस कदम उठाया जाएं। ज्ञापन में मुख्य रूप से छात्र नेता अर्पित तिवारी, पीजी कॉलेज प्रभारी करण धारे, पीजी कॉलेज महासचिव आशिक उसरेठे,  कैफ खान सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
Share News On