“वसुंधरा रत्न अवार्ड” से 50 पर्यावरण मित्र पुरस्कृत
छिंदवाड़ा
27-May-26
छिंदवाड़ा
रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के तत्वावधान में अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट, छिंदवाड़ा में “जैव विविधता महोत्सव एवं वसुंधरा रत्न अवार्ड” कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट आर्ट प्रतियोगिता” एवं “जैव विविधता फोटोग्राफी प्रतियोगिता” का आयोजन विशेष आकर्षण रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने प्रकृति संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े संदेशों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इनका हुआ सम्मान
जिन पर्यावरण हितैषियों को वसुंधरा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया उसमें श्रीमती मनीषा परिहार, रोहित रूसिया, आयशा लोधी ,आराधना पवार, अलका शुक्ला, डॉ. मीरा पराड़कर, श्रीमति अर्चना माहोरे, आर एस कुशवाह, श्रीमति लता नागले, श्रीमति तृप्ति सिंह, सुश्री आराधना शुक्ला, किरण सोनी, मंजू सोनी, मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, शैलेंद्र रिजवान, महेश बंदेवार, आराधना पाटिल, दिव्या, रवींद्र नाफ़डे, श्यामल राव, हेमंत गोदरे, देवेंद्र उपासनी, डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा, डॉ महेश बंदेवार, मुकेश दीक्षित, दिलीप मकड़े, सरफराज खान, श्रीमति मंजू डेहरिया, सुरेखा लोखंडे, बंदना भट, शेफाली वर्मा, प्रियंका पवार, अमिता राजपूत, कोशिमा रजक, ग्रेसी चौकीकर, डिंपल इवनती,परी इवनती, अंजू चौरसिया, उर्मिला सिंह, श्वेता नायक, शैलेंद्र उज्वने, इनोश रजक, रूपाली वर्मा, मोनिका मालवीय, आदितांश चौरसिया, मोक्षिता वाघमारे, शेफाली वर्मा, दिव्या कटारे, आरोही, आदविका राय, युक्ता वर्मा, इस्मा ईमान, मोनिका राय बच्चों की सहभागिता भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही, जिसमें तपस्या राय, मोक्षिता बागमारे एवं युक्त वर्मा सहित अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जैव विविधता संरक्षण का संदेश दिया।