Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नहीं संभल रहे विभागीय कार्य, कलेक्टर ने बदले अधिकारियों के प्रभार

नहीं संभल रहे विभागीय कार्य, कलेक्टर ने बदले अधिकारियों के प्रभार
छिंदवाड़ा
27-May-26
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्यविभाजन आदेश जारी

छिन्दवाडा 

विभिन्न विभागों का प्रभार संभाल रहे अधिकारियों की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने नए सिरे से अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन किया है।  कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों एवं प्रभारी डिप्टी कलेक्टरों को विभिन्न विभागों के प्रभारी आधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

अतिरिक्त कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह

जारी कार्य विभाजन आदेश के अनुसार अतिरिक्त कलेक्टर धीरेंद्र सिंह को आबकारी विभाग, वाणिज्यकर विभाग, जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, सहकारिता विभाग, म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, लोक अभियोजन, जिला खेल अधिकारी, जिला पंजीयक तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सहित विभिन्न विभागों का प्रभार दिया गया है।

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर को जिला शहरी विकास अभिकरण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जन अभियान परिषद, पीजी कॉलेज धरमटेकड़ी, राजमाता सिंधिया कॉलेज, पीडब्ल्यूडी उपसंभाग, ग्राम एवं नगर निवेश, नगरपालिक निगम तथा जल विकास निगम का प्रभार सौंपा गया है।

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी को जिला कोषालय, जिला पेंशन कार्यालय, जिला अग्रणी बैंक, जिला रोजगार कार्यालय, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 एवं 2, नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी, महिला आईटीआई, जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय, संस्थागत वित्त, जिला आयुष कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, खनिज विभाग एवं जिला ओलम्पिक एसोसियेशन का प्रभार सौंपा गया है।

डिप्टी कलेक्टर राहुल पटेल

डिप्टी कलेक्टर राहुल पटेल को जिला आपूर्ति, जिला विपणन, नागरिक आपूर्ति विभाग, प्रबंधक म.प्र.वेयर हाउस, जिला ई-गवर्नेंस शाखा, जिला जनसंपर्क विभाग, कृषि उपज मंडी, एमपी एग्रो कार्यालय, प्रबंधक सहकारी विपणन संघ मर्यादित, जिला सूचना विज्ञान, स्वास्थ्य विभाग, जिला चिकित्सालय, डीपीएम एनएचएम, रेडक्रॉस सोसायटी, रोगी कल्याण समिति एवं जिला जेल विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राजनंदिनीसिंग ठाकुर

प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राजनंदिनीसिंग ठाकुर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, श्रम पदाधिकारी कार्यालय, जिला सैनिक कल्याण, नापतौल विभाग, जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी कार्यालय, दुग्ध संयत्र, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला अन्त्यवसायी विविनिगम, खादी ग्रामोद्योग विभाग एवं आदिवासी वित्त विकास निगम का प्रभार सौंपा गया है।

प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पुष्पेन्द्र निगम

प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पुष्पेन्द्र निगम को कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, परियोजना क्रियान्वयन इकाई-12, जल संसाधन विभाग, पेंच परियोजना बांध व नहर संभाग छिंदवाड़ा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवायें संभाग क्रमांक-1 एवं 2, हाउसिंग बोर्ड, म.प्र.ग्रामीण सड़क, संभागीय प्रबंधक सड़क विकास निगम एवं वन व्यवस्थापन संबंधी प्रकरणों का प्रभार सौंपा गया है।

डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार मेहरा 

इसी प्रकार प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार मेहरा को मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड कार्यालय, कृषि विभाग, मिट्टी परीक्षण कार्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज खिरसाडोह, शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज छिंदवाड़ा, जिला समन्वयक पेसा एवं म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी छिंदवाड़ा का प्रभार सौंपा गया है।

इन सभी अधिकारियों को कार्यालय के कार्यविभाजन आदेश दिनांक 11 अगस्त 2025 के अनुसार, पूर्व में आवंटित जिला कार्यालय की शाखाओं एवं अन्य आवंटित कार्य यथावत रहेंगे ।
Share News On