Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विधानसभा अध्यक्ष तोमर 30 मई को छिंदवाड़ा आएंगे

विधानसभा अध्यक्ष तोमर 30 मई को छिंदवाड़ा आएंगे
छिंदवाड़ा
27-May-26
छिन्दवाडा 

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर नागपुर से 30 मई को दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाउस छिंदवाड़ा पहुंचेंगे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे दशहरा मैदान पोला ग्राउंड छिंदवाड़ा में अखबार पत्र समूह के 35 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “भजन जैमिंग” कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। इसके बाद वे रात्रि 8.30 बजे छिंदवाड़ा से नागपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।
Share News On