अखिल भारतीय महेश्वरी महिला संगठन ने की सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात
राजनीति
27-May-26
छिंदवाड़ा
अखिल भारतीय महेश्वरी महिला संगठन प्रांत पूर्वी मध्यप्रदेश जबलपुर संभाग के पदाधिकारियों ने सशक्त मुद्रा व समृध्द भारत अभियान को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात की है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सांसद श्री साहू से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी और उनके अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की है।
मुलाकात के दौरान जिला महेश्वरी महिला संगठन की पदाधिकारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू को बताया कि उनके द्वारा स्वदेशी को अपनाने, सोने के मोह को त्यागने, ईधन की बचत, विदेशी मुद्रा का संरक्षण, वर्क फॉर होम एवं स्वस्थ जीवन सशक्त भारत को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसे लोगों का सर्मथन मिल रहा है।
इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला महेश्वरी संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। इस दौरान महापौर विक्रम अहके सहित जिला महेश्वरी महिला संगठन की ओर से पूर्वी मध्य प्रदेश संभागीय उपाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शुचिता राठी, नगर निगम अध्यक्ष सौंसर श्रीमती सुरेखा डागा, जिला अध्यक्ष अलका जखोटिया, संभाग सचिव मोना मालानी, जिला सचिव श्वेता बागानी, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष बागानी, संगठन मंत्री हर्षा टावरी, प्रदेश सदस्य संगीता राठी, जिला सदस्य रीता राठी, पेट्रोल पंप अध्यक्ष छिंदवाड़ा अनिल राठी,उमेश जखोटिया,ललित मालानी,राजकुमार राठी,स्वरूप राठी आदि उपस्थित थे।