Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गायत्री शक्ति पीठ के जिला स्तरीय अग्रज सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

गायत्री शक्ति पीठ के जिला स्तरीय अग्रज सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद
छिंदवाड़ा
27-May-26
गायत्री परिवार ने गांव-गांव में अध्यात्म की अलख जगाई: बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के द्वारा संचालित गायत्री शक्ति पीठ में गांव-गांव में अपनी शाखाओं के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचकर अध्यात्म की अलख जगाई है। गायत्री शक्ति पीठ के द्वारा लगातार शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक अनुष्ठानों का कार्यक्रम किया जा रहा है जो कि प्रशंसनीय है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने मधुवन कॉलोनी छिंदवाड़ा स्थित गायत्री शक्ति पीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अग्रज सम्मान समारोह के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने गायत्री परिवार के संस्थापक और मार्गदर्शक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य (गुरुदेव) और उनकी धर्मपत्नी भगवती देवी शर्मा (माताजी) को शत-शत् नमन करते हुये कहा कि गायत्री परिवार के द्वारा भारत को विश्व गुरू बनाने की सोच को सफल बनाने के लिए इस तरह के आयोजन मील का पत्थर साबित होंगे। इस दौरान गायत्री परिवार को स्थापित करने और संचालित करने में अहम भूमिका निभाने वाले 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के साधकों का सम्मान नींव के पत्थरों का अभिनंदन के रूप में किया जाना एक प्रशंसनीय पहल है। उन्होंने गायत्री परिवार से जुड़े वयोवृघ्दजनों के सम्मान में कहा कि गायत्री परिवार आपकी लोक मंगल साधना से अभिभूत है और युवा पीढ़ी अभिप्रेरित है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में शांति कुंज हरिद्वारा से पहुंचे गायत्री शक्ति पीठ के राष्ट्रीय संयोजक व युवा प्रकोष्ठ प्रतिनिधि के.पी.दुबे, भोपाल से पधारे मध्यप्रदेश जोन समन्वयक व व्यवस्थापक गायत्री शक्तिपीठ राजेश पटेल, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ से सदानंद अंबेडकर, क्रांति युवा प्रकोष्ठ सहसमन्वयक अमर धाकड़ एवं सिवनी से पधारे व्यवस्थापक सुंदरलाल बघेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, राहुल बंटी उइके, प्रमोद शर्मा, शंशाक चंदेल व गायत्री परिवार से अटल करवे, किंकर जी, नरेन्द्र जी, रामदास पवार, नीरज सूर्यवंशी, अशोक माहोरे, अशोक कावडे सहित बंडी संख्या में गायत्री परिवार से जुडे लोग उपस्थित थे। 
Share News On