नागपुर जाने वाले यात्रियों से वसूल रहे डबल किराया
छिंदवाड़ा
11-Jul-25
निजी बसों की हड़ताल, यात्री हुए हलाकान
छिंदवाड़ा
निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल के दूसरे दिन एक भी बस सड़क पर नहीं दौड़ी जिससे हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नागपुर जाने वाले यात्री तो डबल किराया देकर नागपुर पहुंचें। ध्यान रहे मेडिकल उपचार लेने के लिए भारी संख्या में प्रतिदिन छिंदवाड़ा से लोग नागपुर जाते हैं। ऐसे में बस ऑपरेटरों की हड़ताल से उन्हें और ज्यादा आर्थिक चपत लग रही है।
भारी चहल-पहल और यात्रियों से खचाखच रहने वाला छिंदवाड़ा का बस स्टैंड शुक्रवार को सूना-सूना दिखाई दिया। यात्री तो आए लेकिन बसे दिखाई नहीं देने से वे परेशान दिखाई दिए। जैसे-तैसे अपने गंतव्य स्थान के लिए ऑटो और टैक्सी से रवाना हुए। हालांकि सूत्र सेवा की बसों के संचालन से यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। गौरतलब है कि शहर के अंदर जगह-जगह बसों के स्टापेज पर प्रशासन ने रोक लगा दी है जिससे बस ऑपरेटर नाराज हैं। उनकी मांग है कि शहर में कम से कम दो स्टापेज उन्हें दिए जाए। बताया जा रहा है बस एसोसिएशन शीघ्र ही मामले को लेकर प्रभारी मंत्री से मिल कर उनके सामने अपनी मांग रखेगा।

नागपुर के यात्रियों को लगी भारी चपत
बस एसोसिएशन की हड़ताल का पूरा फायदा नागपुर चलने वाली टैक्सी मालिकों ने उठाया। शुक्रवार को उन्होंने जमकर चांदी काटी। यात्रियों से डबल किराया वसूला गया। मजबूरी में लोग 500 से लेकर 700 तक किराया देकर नागपुर पहुंचे। ध्यान रहे मेडिकल सुविधा का लाभ लेने छिंदवाड़ा से नागपुर के लिए भारी संख्या में लोग जाते हैं।
शहरवासियों ने किया दो बस स्टापेज का समर्थन
इधर बस हड़ताल से नाराज यात्रियों और शहरवासियों ने बस एसोसिएशन की मांगों का समर्थन किया है। शहरवासियों का कहना है कि शहर काफी बड़ा हो गया है। हर मार्ग पर एक या दो स्टापेज दिए जाने चाहिए जिससे यात्रियों को सुविधा होगी और ऑटो का किराया भी बचेगा।
अभी कहां-कहां रूकती है बसें
नागपुर रोड - चंदनगांव, पुराना नागपुर नाका, ईएलसी चौक, कलेक्ट्रेट के सामने, सत्कार तिराहा इसके अलावा जहां कहीं सवारी मिले या उतरे।
परासिया रोड - सत्कार तिराहा, सर्किट तिराहा, नोनिया करबल, तिमूर्ति अपार्टमेंट, काराबोह, पोआमा इसके अलावा जहां कहीं सवारी मिले या उतरे।
सिवनी रोड - पुलिस पेट्रोल पंप, अलका सिनेमा, शास्त्री चौक, रेलवे स्टेशन, पदम कॉम्पलेक्स, पुराना कुंडीपुरा थाना इसके अलावा जहां यात्री मिले या उतरे।
अमरवाड़ा रोड - पुलिस पेट्रोल पंप, पुराना बैल बाजार, अलका सिनेमा, चार फाटक, श्याम टॉकीज, पुराना नरसिंहपुर नाका, खापाभाट, इसके अलावा जहां सवारी मिले या उतरे।