Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

किसानों को पैसा नहीं देने वाले व्यापारी पर कानून का शिकंजा

किसानों को पैसा नहीं देने वाले व्यापारी पर कानून का शिकंजा
छिंदवाड़ा
11-Jul-25
समसवाड़ा के साहू परिवार ने की धोखाधड़ी, 6 करोड़ का ले रखा है लोन

छिंदवाड़ा

चौरई मंडी में किसानों से अनाज खरीद कर उन्हें पैसा नहीं देने वाले व्यापारी पर कानून का शिकंजा आखिर कस ही गया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफतार किया है। साहू परिवार द्वारा सिवनी के गोदाम में सुरक्षित रखा गया मक्का भी पुलिस ने जब्त किया है। मक्के की कीमत लगभग 9 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।


गेंहू की फसल बेचने चौरई कृषि मंडी आए किसानों ने स्वयं को ठगा हुआ तब महसूस किया जब फसल खरीदने वाले किसान ने उन्हें फसल की रकम नहीं दी। आखिर परेशान किसानों ने पुलिस को इसकी शिकायत की। किसानों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की। थाना प्रभारी जीएस उइके ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीन व्यापारियों पर मामला दर्जं किया गया था। इनमें से सबसे अधिक बकाया समसवाड़ा के राज साहू, हिमांशु साहू और  उनके पिता ओमशंकर साहू की फर्म पर था। पुलिस ने बताया कि इन्होंने एक करोड़ तीन लाख से अधिक का भुगतान नहीं किया था।  पुलिस को यह भी पता चला है कि सिवनी के एक वेयर हाउस में अनाज रखकर आर्यधन फाइनेंस कंपनी से 6 करोड़ से अधिक का लोन लिया गया है। इधर फाइनेंस कंपनी ने वेयर हाउस में रखे अनाज पर अपना अधिकार जताया है। वेयर हाउस में रखे अनाज की कीमत लगभग 9 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।
Share News On