Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

परासिया नपाध्यक्ष 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, अनुज पाटकर हो सकते हैं अगले अध्यक्ष!

परासिया नपाध्यक्ष  6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, अनुज पाटकर हो सकते हैं अगले अध्यक्ष!
छिंदवाड़ा
31-Jan-26
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने किया निष्कासन

छिंदवाड़ा

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे भाजपा नेता और वर्तमान परासिया नगर पालिका अध्यक्ष को भाजपा ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। खबर लगते ही परासिया में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अध्यक्ष पद को लेकर भी संशय का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी को अनुशासनहीनता के चलते 6 वर्षों के लिए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा शनिवार को परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी का निष्कासन पत्र जारी किया गया।

अनुज पाटकर बन सकते हैं अध्यक्ष

परासिया नगर पालिका चुनाव संपन्न होने के बाद अध्यक्ष को लेकर काफी उठापटक हुई थी लेकिन भाजपा विनोद मालवी को अपने पक्ष में करने में सफल हुई और इस तरह भाजपा परासिया नगर पालिका में पदासीन हुई थी। चूंकि नगर पालिका चुनाव का समय भी काफी निकट है इसे देखते हुए भाजपा अपनी छबि को सुधारने का प्रयास कर रही है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार अनुज पाटकर को अध्यक्ष बनाने को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। देखना है भाजपा किसे अध्यक्ष बनाती है।



Share News On