पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई
छिंदवाड़ा
11-Feb-26
व्यक्ति, समाज, राष्ट्र और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण विकास ही सच्चा विकास है: शेषराव यादव
छिंदवाड़ा।
भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए स्थानीय दीनदयाल उद्यान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा इस दिन को उनके जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण को याद कर तथा उनके सिद्धांतों को अपनाने के लिए मनाती है। कार्यक्रम के अंत में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्र प्रथम, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, महान चिंतक, अर्थशास्त्री एवं दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने एकात्म मानववाद का दर्शन प्रस्तुत किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि व्यक्ति, समाज, राष्ट्र और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण विकास ही सच्चा विकास है। अंत्योदय की उनकी अवधारणा आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र में जीवंत है। उन्होंने कहा कि पंडित जी का जीवन सादगी, सेवा और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक था। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश और समाज का समग्र विकास संभव है। “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय का जो विचार दिया, वह हमारे लिए मार्गदर्शक है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं और उनके सपनों का भारत बनाने में योगदान दें।”
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके, संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी विजय झांझरी, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, योगेन्द्र राणा, भारत घई, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, जगेन्द्र अल्डक, धर्मेन्द्र मिगलानी, अनिल गुप्ता, विजेन्द्र चौहान, दिन्शु यादव, पार्षद प्रमोद शर्मा, मनोज सक्सेना, दिवाकर सदारंग, राहुल उइके, पंडित राम शर्मा, संदीप सिंह चौहान, लोकेश डेहरिया, राकेश माइकल पहाड़े, श्रीमती लीला बजोलिया, श्रीमती कांता ठाकुर, श्रीमती आरती खण्डेलवाल, अरूण गद्रे, कमल वाजपेयी, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती नेहा वर्मा, श्रीमती नीलम जंघेला, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, श्रीमती निशा गोस्वामी तरूण सोनीसहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।