Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा किसान को भूखा और युवाओं को बेरोजगारी में मारना चाहती है: ओकटे

भाजपा किसान को भूखा और युवाओं को बेरोजगारी में मारना चाहती है: ओकटे
छिंदवाड़ा
11-Feb-26
छिन्दवाड़ा

भाजपा की सरकार ने ठान लिया है, किसानों को भूखा, युवाओं को बेरोजगारी में मारना है। किसान की उपज को दाम नहीं, शिक्षित युवाओं के हाथों में रोजगार नहीं, युवा पीढ़ी के द्वारा काम और रोजगार मांगने पर लाठियां, किसान के द्वारा खाद मांगने पर लाठियां और अपराध दर्ज करना। यह भाजपा की पहचान है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते ने बची हुई किसानों की कमर भी तोड़ दी। व्यापार और उद्योगों की नहीं यह भाजपा की जीत हुई है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने भारतीय किसानों, और व्यापारियों की भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में दी गई बलि के खिलाफ व्यक्त किए।

श्री ओकटे ने जारी बयान में आगे कहा कि बार-बार पूछे जाने पर भी भाजपा ने यह नहीं बताया कि एक ओर शून्य और दूसरी ओर 18 प्रतिशत टैरिफ क्यों ? कांग्रेस के कार्यकाल में यह टैरिफ सिर्फ 2 से 3 प्रतिशत था, इस हिसाब से यह टैरिफ फिर भी 15 प्रतिशत बढ़ा हुआ है। सच्चाई यह है कि अमेरिका से भारत के बाजार में कृषि उत्पाद आएगा तो स्थानीय उत्पादन को दाम कैसे मिलेगा? इसका सबसे बड़ा उदाहरण मक्का उपज है..अमेरिका से मक्का उपज आते ही भारतीय किसानों की मक्का उपज को आज भी उचित दाम नहीं मिल रहा है और भाजपा झूठ पर झूठ बोली जा रही। वर्तमान समझौते में सीधे व खुले तौर पर किसानों की बलि दी गई है। अमेरिका से दूध, दूध से बनी हुई सामग्री के साथ ही चना, गेहूं सहित अन्य कृषि उपज का आयात होना है। अगर यह सामग्री अमेरिका से आएगी तो स्थानीय उपज को उचित दाम कैसे प्राप्त होगा भाजपा के पास का कोई जवाब नहीं है। अमेरिका से कपास का आयात भी होना है, भापजपा ने कभी सोचा कि पांढुर्ना जिला कपास का बड़ा उत्पादक क्षेत्र है यहां के किसानों को कपास का उचित दाम नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि  भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सिर्फ और सिर्फ भाजपा को लाभ हुआ है अन्य किसी वर्ग को इसका लाभ नहीं मिलेगा। भाजपा के नेता सिर्फ केन्द्र और राज्य की जुबान बोल रहे, लेकिन सच्चाई का सामना किसान कर रहे हैं, आज भी जिले के किसानों का मक्का कौड़ियों के दाम में बेचा जा रहा है। क्या यह भाजपा को दिखाई नहीं दे रहा। गेहूं की उपज आने से पहले ही बोनस की राशि को सरकार ने कम कद दिया है ऐसा क्यों, ऐसा इसीलिये क्योंकि गेहूं का आयात भी अमेरिका से होना है। साफ है भाजपा ठाना है किसान को भूखा और युवाओं को बेरोजगारी में मारना है।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।