Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा कार्यालय में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि

भाजपा कार्यालय में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि
छिंदवाड़ा
11-Feb-26
पंडित जी के दिखाए मार्ग पर चलकर हम समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पित हैं: शेषराव यादव

छिंदवाड़ा

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान जिला भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंतर्गत एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि  पं. दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक राष्ट्र का विकास अधूरा है। उन्होंने कहा कि पंडित जी के दिखाए मार्ग पर चलकर हम समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने ‘एकात्म मानववाद’ का सिद्धांत देकर देश की राजनीति को नई दिशा दी। उनका जीवन सादगी, सेवा और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक था। “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।”

कार्यक्रम के अंत में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्र प्रथम, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ  महापौर विक्रम अहाके, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके,   संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी विजय झांझरी, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, योगेन्द्र राणा, भारत घई, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, जगेन्द्र अल्डक, धर्मेन्द्र मिगलानी,  अनिल गुप्ता, विजेन्द्र चौहान, दिन्शु यादव, पार्षद प्रमोद शर्मा, मनोज सक्सेना, दिवाकर सदारंग, राहुल उइके, पंडित राम शर्मा, लोकेश डेहरिया, संदीप सिंह चौहान, राकेश माइकल पहाड़े, शिव पटेल, अरूण गद्रे, श्रीमती कांता ठाकुर, श्रीमती आरती खण्डेलवाल,  कमल वाजपेयी, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती नीलू क्षैत्री श्रीमती नेहा वर्मा, श्रीमती नीलम जंघेला, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, श्रीमती निशा गोस्वामी अतुल सराठे तरूण सोनी सहित  बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।