Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पलाश तिवारी ने एमपीपीएससी में चौथा स्थान प्राप्त किया

पलाश तिवारी ने एमपीपीएससी में चौथा स्थान प्राप्त किया
छिंदवाड़ा
19-Sep-25
छिंदवाड़ा 

जिले के राजमाता सिंधिया शासकीय कन्या महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग में अतिथि विद्वान के रूप में कार्यरत पलाश तिवारी ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रदेश में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर सहायक प्राध्यापक (भौतिक शास्त्र) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, मौसी-मौसिया जी एवं सर्वशक्तिमान ईश्वर को दिया है। उनका कहना है कि परिवार के आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Share News On