Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पूर्व सांसद नकुलनाथ 23 को तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा आएंगे

पूर्व सांसद नकुलनाथ 23 को तीन दिवसीय दौरे पर  छिंदवाड़ा आएंगे
छिंदवाड़ा
18-Sep-25
पवित्र नवरात्र में देवी मंदिरों व दुर्गा पंडालों के आयोजनों में होंगे सम्मिलित

छिन्दवाड़ा

जिले के पूर्व सांसद  नकुलनाथ का तीन दौरे पर छिन्दवाड़ा आगमन होने जा रहा है। आगमन उपरांत वे धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। जिले के विभिन्न सिद्ध देवी मंदिरों व दुर्गा पंडालों में माथा टेकेंगे साथ ही आयोजनों में सम्मिलित होंगे। 

जिला कांग्रेस कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि नकुलनाथ 23 सितंबर को सुबह 11 बजे छिंदवाड़ा आएंगे।  दोपहर 1.00 बजे चैरई विधानसभा के चांद पहुंचेंगे यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे। तदोपरांत दोपहर 2.30 बजे कपुर्दा के सिद्ध देवी मंदिर में माथा टेककर पूजा अर्चना करेंगे, दोपहर 04 बजे उनका शिकारपुर आगमन होगा। अपरान्ह 4.30 बजे शिकारपुर में आयोजित नगर निगम क्षेत्र के वार्ड अध्यक्षों की बैठक में सम्मिलित होंगे। सांय 6.30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। 

24 सितम्बर बुधवार को नकुलनाथ का परासिया विधानसभा क्षेत्र के उमरेठ ब्लॉक में दोपहर 1.00 बजे आगमन होगा। आगमन उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे। तत्पश्चात दोपहर 2.00 बजे अम्बाड़ा के सिद्ध हिंगलाज माता मंदिर में माथा टेककर पूजा अर्चना करेंगे। दोपहर 3.00 बजे जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके द्वारा आयोजित चुनरी यात्रा में सम्मिलित होंगे, तदोपरांत सांय 6 बजे माननीय नकुलनाथ जी का शिकारपुर आगमन होगा। रात्रि 7 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। 25 सितम्बर को नकुलनाथ  छिन्दवाड़ा से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। 
Share News On