Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गंभीर मरीजॊं का छिन्दवाड़ा सहित महानगरॊं में हॊगा बेहतर उपचार : बंटी विवेक साहू

गंभीर मरीजॊं का छिन्दवाड़ा सहित महानगरॊं में हॊगा बेहतर उपचार : बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
18-Sep-25
स्वास्थ्य शिविर मे 1,412 मरीजॊं का इलाज  कर 15 मरीजॊं कॊ किया रेफर

छिन्दवाड़ा

100 दिवसीय सेवा संकल्प और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार सेवा पखवाड़ा अभियान की श्रृंखला में गुरूवार को परासिया में दुसरा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 1,412 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। जांच के दौरान मिले 15 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिये जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

      स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री साहू ने कहा कि छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जायेगा। शिविरों के दौरान मिले गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय सहित अन्य महानगरों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में रेफर कर उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है। अब गांवो में ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का निःशुल्क इलाज किया जायेगा। यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
         उन्हॊने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि अंतिम छोर में रहने वाले हर उस जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाये जो उनके लिए बनाई गयी है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के बनने के बाद ही संभव हो सका है। अब लोगों के खातों में सीधे राशि भेजकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। सेवा ही संकल्प के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 17 सिंतबर से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक दोनों जिलों में आयोजित होने वाले 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की कड़ी में पोला ग्राउंड में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में ही 100 दिवसीय शिविरों का भी शुभारंभ किया गया था। जिसका पहला कैंप मेंगा स्वास्थ्य शिविर के साथ ही पोला ग्राउंड में लगाया गया।
          सांसद श्री साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़े के दूसरे दिन परासिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर वहां आए मरीजों से चर्चा की। शिविर में उपस्थित डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ समस्त चिकित्सा कर्मियों से चर्चा कर मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने निर्देशित किया।
           शिविर में परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी, नगर पालिका अध्यक्ष, विनोद मालवीय, नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश सोमकुंवर, ज़िला पंचायत सदस्य अरुण यदुवंशी, पूर्व जिला महामंत्री परमजीत सिंह विज, ज़िला मंत्री श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, राजू नरोटे, रिज़वान कुरैशी, सुखनंदन जावरे, विश्वेंद्र सिंह बैस सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share News On