Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

राजा शंकरशाह यूनिवर्सिटी के नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा को लपेटा

राजा शंकरशाह यूनिवर्सिटी के नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा को लपेटा
छिंदवाड़ा
18-Sep-25
स्थानीय राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

छिन्दवाड़ा

कांग्रेस आदिवासी विभाग एवं मप्र आदिवासी विकास परिषद के तत्वावधान में गढ मंडला के राजा एवं गोंडवाना साम्राज्य के अंतिम शासक महाराजा शंकर एवं उनके सुपुत्र रघुनाथ शाह जी का बलिदान दिवस पर स्थानीय राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमर शहीदों के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कांग्रेसजन ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर शत-शत नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर राजा शंकरशाह यूनिवर्सिटी का नाम आरएसएस रखकर आदिवासियों के साथ छल किया है।

 सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महापुरूष राजा शंकर शाह और राघुनाथ शाह जिन्हें अंग्रेजों ने तोप में बांधकर उड़ा दिया था। गोंडवाना साम्राज्य के अंतिम चिराग गोंड महाराजा शंकर शाह मरावी जी एवं पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह मरावी जी अपने गोंडवाना मातृभूमि की आन बान शान के लिए मरमिटे 18 सितंबर 1857 भारत के इतिहास में अद्भुत घटना है कि अंग्रेजों ने गोंडवाना के राजा शंकर शाह और उनके बेटे कुंवर रघुनाथ शाह मरावी जी को तोप से उड़ा दिया। झूठा देशद्रोह का मुकदमा लगाकर गोंडवाना साम्राज्य के गढ़ा मंडला (जबलपुर) के महाराजा शंकर शाह पुत्र रघुनाथ शाह मरावी को तोपों से उड़ा दिया था। 

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने छिन्दवाड़ा विश्वविद्यालय का नामकरण करते समय भी आदिवासियों के साथ छलकपट किया है।  उन्होंने भाजपा पर आरोप जड़ते हुये आगे कहा कि भाजपा आदिवासियों के साथ लगातार छलकपट कर रही। आदिवासियों पर अत्याचार, अनाचार व दुराचार जैसे जघन्य अपराध भाजपा की सरकार में लगातार बढ़ रहे। बावजूद इसके भाजपा अपने आपको आदिवासी हितैषी कहती है। 

अमर शहीद महाराजा शंकर शाह व उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, पांढुर्ना जिला प्रभारी  गंगाप्रसाद तिवारी, छिन्दवाड़ा विधानसभा प्रभारी  गोविंद राय, पप्पू यादव,  शिवकुमार सिरसाम, अशोक उइके, संजय परतेती, दशरथ उइके, पूरन परानी, दिलीप परतेती, अविनाश पट्टा, झब्बूलाल परतेती, प्रहलाद उइके, किरण चैधरी, दीपा यादव पुष्पेन्द्र चैधरी, स्नेह सरेयाम, दुर्गेश उइके, इन्द्रभान मर्सकोले, बीडी भारती,प्रहलाद उइके,राहुल धुर्वे,विजय कुसरे,तुलसीराम उइके,बीरन कवरेती,देवेन्द्र उइके सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। 
Share News On