Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कन्या महाविद्यालय में रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

कन्या महाविद्यालय में रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
छिंदवाड़ा
19-Sep-25
छात्राओं की बीपी, शुगर, हेल्थ चेकअप और रक्त जांच की

छिंदवाड़ा

रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा ने राजमाता सिंधिया शासकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस इकाई के सहयोग से निशुल्क विशाल मेगा स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती, मुंजे, डाक्टर एसए ब्राउन, श्रीमती अनिता कौशल ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव रोटे नीलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल, रोटे अमित मक्कड़, एनएसएस अधिकारी बैशाली गुप्ता, काउंसलर डाक्टर लता नागले, समाजसेवी आराधना शुक्ला, डाक्टर महेश बंदेवार, डाक्टर चंद्रकांत विश्वकर्मा, विनय चंदेल सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन साथी एवं समाजसेवी उपस्थित थे। 

महाविद्यालय की छात्राओं का स्वास्थ परीक्षण स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता ठाकुर, डॉ. वसुंधरा तिवारी, फिजियो थेरेफिस्ट डॉ. दुष्यंत बक्शी, डॉ. खुशी जैन सहित लेब टैक्नीशियन सरिता राठौर सहित मेडिकल स्टॉप उपस्थित थे। एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर में सभी चिकित्सकों ने हेल्थ चेकअप एवं स्वस्थ रहने की सलाह एवं निरोग रहने की सलाह प्रदान की। इस अवसर पर 311 महाविद्यालय की छात्राओं का स्वास्थ परीक्षण बीपी शुगर एवं रक्त संबंधी विभिन्न निशुल्क जांचे की गई। 

रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि रोटरी क्लब हमेशा सेवा भावी कार्यों में अग्रणी रहता है उसी श्रंखला में आज मेगा स्वास्थ परीक्षण शिविर में रक्तजाच बीपी शुगर सहित हेल्थ चेकअप किया गया एवं सभी अतिथियों एवं डाक्टर द्वारा  स्वस्थ रहने के टिप्स प्रदान किए गए। सभी उपस्थित डाक्टर एवं अतिथियों का स्वागत रोटरी क्लब द्वारा किया गया। आज मेगा स्वास्थ परीक्षण शिविर में बड़ी संख्या में स्वास्थ जांच की गईं। 

शिविर को सफल बनाने में आदर्श फाउंडेशन छिंदवाड़ा मानवता हॉस्पिटल का  विशेष सहयोग रहा।  इस अवसर पर डॉ. लता नागले, डॉ. एसए ब्राउन ने भी संबोधित किया। प्राचार्य श्रीमती मुंजे ने सभी का आत्मीय स्वागत करते हुए रोटरी क्लब के इस सेवा भावी कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी बैशाली गुप्ता ने कहा कि आज रोटरी क्लब के माध्यम से हमारी एनएसएस की छात्राओं सहित अन्य महाविद्यालय की छात्राओं का स्वास्थ परीक्षण निशुल्क करवाया जिसके लिए हम कृतज्ञता ज्ञापित करते है साथ ही सभी अनुभवी चिकित्सकों एवं अतिथियों का भी धन्यवाद ज्ञापित करते है। कार्यक्रम का सफल संचालन डाक्टर महेश बंदेवार ने किया एवं आभार बैशाली गुप्ता ने किया।
Share News On