गांवों के विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पित: राकेश बेलवंशी
छिंदवाड़ा
20-Dec-25
95वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुआ 779 मरीजों का उपचार, 05 गंभीर मरीजों को किया रेफर
छिन्दवाड़ा
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से उन्होंने देश के गरीब कल्याण जन कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं, और आज उन्हीं की योजनाओं से दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत एक महाशक्ति बनकर उभर रहा है। हमारे जिले के दूर दराज क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिले उनकी बड़ी बीमारियों का इलाज अच्छे अस्पताल में हो सके, इस उद्देश्य को लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहे है। सांसद बंटी विवेक साहू का उक्त संदेश लेकर भाजपा के पटपड़ा मंडल के ग्राम कुंडालीकलां में आयोजित 95वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में व्यक्त किये।

कुंडालीकलां में आयोजित 95वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। भाजपा के पटपड़ा मंडल अध्यक्ष राकेश बेलवंशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिले में निरंतर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ हमारी सरकार गांवों के विकास को लेकर संकल्पित है।
शिवपुरी मंडल अध्यक्ष देवी पाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की मोहन यादव की सरकार में भी स्वास्थ्य को लेकर अच्छे काम हो रहे हैं, मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा के निर्माण कार्य के लिए उन्होंने 100 करोड से अधिक की राशि प्रदान की है, और जिले में 88 उप एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा है, जिनका काम प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि 100 दिवसीय सेवा संकल्प और स्वास्थ्य की श्रृंखला में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 779 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। जांच के दौरान मिले 05 गंभीर मरीजों को तत्काल ही उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
शिविर के दौरान कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष शिवपुरी देवी पाल, मण्डल अध्यक्ष पटपड़ा राकेश बेलवंशी, मंडल उपाध्यक्षइ बाबी रघुवंशी, शैलेन्द्र सिंह रघुवंशी, राजेश ठाकरे, कृपाशंकर कुड़ोपा, संतोष युवनती, दीपक सोनी, रामगोपाल धुर्वे, राजू विस्वकर्मा, देवेंद्र पहाड़े सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन और चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की टीम उपस्थित थी।