Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सूर्यवंशी (कलार) समाज की महत्वपूर्ण बैठक 22 दिसम्बर को

सूर्यवंशी (कलार) समाज की महत्वपूर्ण बैठक 22 दिसम्बर को
छिंदवाड़ा
20-Dec-25
छिंदवाड़ा

सूर्यवंशी (कलार) समाज, जिला छिंदवाड़ा द्वारा समाज की गतिविधियों को और अधिक संगठित, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती, रचनात्मक कार्यों तथा भावी दिशा निर्धारण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

षष्ठी माता मंदिर परासिया रोड में रविवार दोपहर 2 बजे को होने वाली बैठक में समाज के अध्यक्ष एवं सचिव के मार्गदर्शन में आयोजित होगी। इस बैठक में समाजहित में भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी तथा नवीन कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। बैठक में समाज के सम्माननीय, अनुभवी, सक्रिय एवं विषय-विशेषज्ञ सदस्यों से अपने बहुमूल्य सुझाव एवं विचार साझा करने का आग्रह किया गया है। समाज के पदाधिकारियों ने सभी सामाजिक बंधुओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। उनकी सहभागिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत एवं गौरव का विषय होगी
Share News On