सांसद बंटी विवेक साहू ने सुनी लोगों की समस्याएं और किया निराकरण
छिंदवाड़ा
20-Dec-25
सांसद ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र से लौटने के बाद सांसद कार्यालय में की लोगों से मुलाकात
छिन्दवाड़ा
लोकसभा के शीतकालीन सत्र से छिन्दवाड़ा लौटने के तुरंत बाद सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने परासिया रोड स्थित सांसद कार्यालय में पहुंचे लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और उसका निराकरण किया। शनिवार 20 दिसंबर को सांसद श्री साहू से मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग सांसद कार्यालय पहुंचे हुए थे। लोगों से मुलाकात करते हुए सांसद श्री साहू ने सभी की समस्याओं सुनते हुए उसका निराकरण किया।
सांसद कार्यालय अपनी समस्या लेकर पहुंचे लोगों ने भी सांसद श्री साहू को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निराकरण करने का निवेदन किया था। जिस पर श्री साहू ने कुछ समस्याओं का तत्काल ही निराकरण कर संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्या से अवगत कर उसका निराकरण करने के लिए कहा, वही कुछ समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन संबंधित आवेदनकर्ताओं को दिया। इस दौरान आमजनों सहित कुछ सामाजिक और अन्य संगठनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।