Home News Helpline Classified Jobs About Contact

दमुआ-सारणी रोड पर सीमेंट से लदा ट्रक पलटा

दमुआ-सारणी रोड पर सीमेंट से लदा ट्रक पलटा
छिंदवाड़ा
20-Dec-25
एक मृत, कई घायल; एक की हालत गंभीर

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव

दमुआ से सारणी मार्ग पर झिर्री घाट के पास सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में अतीक अंसारी, रितेश सीलू, जुगन दर्शमां, अशोक कहार, इंद्रलाल पंडाले, सुरेश उईके और ननका अली शामिल हैं। वहीं दिनेश कहार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
                 
Share News On