Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बिछुआ महाविद्यालय में आत्महत्या रोकथाम पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

बिछुआ महाविद्यालय में आत्महत्या रोकथाम पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
छिंदवाड़ा
26-Feb-26
छिन्दवाडा 

वीर अमर शहीद स्वर्गीय श्री कबीर दास उइके शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में शासन के निर्देशानुसार आत्महत्या रोकथाम विषय पर गत दिवस विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार अहिरवार ने आत्महत्या रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ. सूर्यकांत शुक्ला ने युवाओं को तनाव से दूर रहने के प्रभावी तरीकों के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तारपूर्वक बताया तथा उन्हें आत्महत्या जैसे कदम से दूर रहने के लिये प्रेरित किया।

      कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव एवं एनटीजी सेल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्री रघुवीर उइके एवं डॉ. अनिल कोठे ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में शिवानी, शालिनी, राजश्री, नीलम, वैष्णवी, फिजा खान, गौरा गोनेकर, अग्रणी माटे, अंजनी सहित अनेक विद्यार्थियों की सहभागिता रही। साथ ही महाविद्यालय के अधिकारी श्री आकाश अहके, डॉ. माधुरी पूसे, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. साकेत चर्मकार एवं डॉ. स्मिल बेलिया का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।