अवसर की तलाश वाले नेता भूल गए अपनी हैसियत: नितिन उपाध्याय
छिंदवाड़ा
23-Jul-25
छिन्दवाड़ा
भाजपा नेता सौरभ ठाकुर का उम्र के साथ शरीर तो बढ़ा किन्तु वे बुद्धि, विवेक और भाषा की मर्यादा नहीं सीख पाए। जिस तरह के शब्दों का प्रयोग वे कर रहे है, इससे उसके बड़ों के प्रति सम्मान और परिवारिक बोलचाल के संस्कार उजागर हो रहे। चूंकि मन चंचल और लालच बड़ा है, जहां व्यक्तिगत लाभ नजर आता है, ये वहां दौड़े चले जाते है । यह बात कांग्रेस प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही।

श्री उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सर्वप्रथम यह बात स्मरण करें कि जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे, तब सौरभ ठाकुर अपने शार्गिदों के साथ कमलनाथ एवं नकुलनाथ के चरणों में थे। तुम केवल और केवल अवसर की तलाश में हो। तुम अपना ईमान और संस्कार सबकुछ बेच चुके हो। उन्होंने कहा कि दादा धाम एक्सप्रेस बंद हुई तब केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार थी। एक बात यह भी जान लो कि भाजपा के सांसद केवल फोटो खिंचवाने की राजनीति तक सीमित है, इसके आगे ना तो उनका, ना ही तुम्हारा कोई विजन है, क्योंकि टेलीविजन पर चलने वाले के पास विजन नहीं होता। जिन ट्रेनों से तुम्हारे नेता दिल्ली, भोपाल, इंदौर और नागपुर का सफर कर रहे हैं वे ट्रेनें पूर्व मंत्री कमलनाथ की देन हैं।