Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस ने कांवड यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया

कांग्रेस ने कांवड यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया
छिंदवाड़ा
23-Jul-25
छिन्दवाड़ा

नेर से पवित्र श्रावण माह में बोलबम सरकार मित्र मंडल और जय मां चंडी ग्रुप के तत्वावधान में विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा ग्राम नेर मां चंडी देवी मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम सिवनीमंदिर के पंचमुखी शिव मंदिर में पूर्ण होगी। इस बीच जिला कांग्रेस ने इस कांवड यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विदित हो कि विगत तीन वर्षों से श्रावण मास में कांवड यात्रा नियमित रूप से निकाली जा रही है। जिसमें हजारों शिव भक्त शामिल होकर भोले के जयकारे लगाते हुए इस यात्रा का हिस्सा बनते हैं। 


इस कांवड यात्रा में महिलाओं ने भी कांवड़ लेकर लगभग 7 किमी पैदल चलकर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रगट करते हैं। कांवड यात्रा का ग्राम सारना स्थित श्रीराम मंदिर में जिला कांग्रेस द्वारा कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा व कांवडियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। कांवडियों का स्वागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष पांडेय व छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक के अध्यक्ष जीवन पटेल, जनपद उपाध्यक्ष अश्विनी पटेल सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कांवड यात्रियों का स्वागत किया।
Share News On