जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी में 6 वीं में प्रवेश के लिये ऑनलाईन आवेदन शुरू
छिंदवाड़ा
30-Jul-25
छिन्दवाडा
छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिये आगामी 13 दिसंबर 2025 को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन किया गया है । इस परीक्षा के लिये आवेदन पत्र वेबसाईटwww.navodaya.gov.in या https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/index/Registration से ऑनलाईन भरे जा रहे हैं। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त है । जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोडी के प्राचार्य डॉ.सी.एस.पानकर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिये कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् छात्र/छात्रायें नजदीकी साईबर कैफे से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं । उन्होंने पालकों से अनुरोध किया है कि अपने बच्चों का अधिक से अधिक ऑनलाईन आवेदन करायें ।