Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 2 अगस्त को मिलेगी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 2 अगस्त को मिलेगी
छिंदवाड़ा
30-Jul-25
छिन्दवाड़ा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त 2 अगस्त को किसानों के खाते में डलेगी। 20वीं किस्त वितरण दिवस को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जायेगा। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिला व ब्लॉक स्तर पर आमंत्रित किया जाए। आयोजित कार्यक्रम में प्रोजेक्टर या बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण करें और जिले की ग्राम पंचायतों में व्यवस्था कर कार्यक्रम का प्रसारण करायें। इस योजना के अंतर्गत पटवारियों को नियत ग्राम के लिये विलेज नोडल ऑफिसर नामांकित किया गया है, इसलिये उन्हें इस कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित करें। विलेज नोडल ऑफिसर संबंधित कृषकों को भी कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होने के लिये प्रेरित करेंगे और हितग्राहियों को किस्त प्राप्त करने के लिये ई-केवायसी, आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग और पीएमकिसान पोर्टल पर स्टेटस अवलोकन करने संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे।
Share News On