Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण, भाजपा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण, भाजपा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
छिंदवाड़ा
23-Jan-26
यह एक वर्ष केवल मेरा कार्यकाल नहीं, बल्कि आप सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और विश्वास का प्रतिबिंब है: शेषराव यादव

छिंदवाड़ा

 भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के जिला अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि यह एक वर्ष केवल मेरा कार्यकाल नहीं, बल्कि आप सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और विश्वास का प्रतिबिंब है। संगठन को मजबूती देने और अंत्योदय के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूँ।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवीश चौहान, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, योगेन्द्र राणा, भारत घई,  जुन्नारदेव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आशीष ठाकुर, सह, कोषाध्यक्ष विजेंद्र चौहान, दिन्शू यादव, वरिष्ठ नेता मोहन पाल, सभापति राकेश माइकल, दिवाकर सदारंग, जुगल यादव, शैलेंद्र मालवी, कुबेर सूर्यवंशी, यमन साहू, राजेश साहू, अरुण गद्रे, तरुण सोनी , राहुल शर्मा सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नें पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
Share News On