जिला भाजपा कार्यालय में मां सरस्वती का किया पूजन मनाई बसन्त पंचमी
छिंदवाड़ा
23-Jan-26
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दी जिलेवासियों को बसंत पंचमी की दी शुभकामनाएं
छिंदवाड़ा
मां सरस्वती की आराधना के पावन पर्व बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला भाजपा कार्यालय में माँ सरस्वती जी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी जिलेवासियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि बसंत पंचमी केवल ऋतु परिवर्तन का पर्व नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, संस्कृति, चेतना और नव-उत्साह का प्रतीक है। इस दिन हम माँ सरस्वती की आराधना करते हैं, जो हमें ज्ञान, विवेक और राष्ट्रहित में सही निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करती हैं।
बसंत का आगमन हमें यह संदेश देता है कि जैसे प्रकृति में नई ऊर्जा का संचार होता है, वैसे ही समाज और राष्ट्र में भी नवचेतना, सकारात्मक सोच और रचनात्मक कार्यों का विकास होना चाहिए।
भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो केवल सत्ता की नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों की राजनीति करती है। हमारे लिए बसंत पंचमी का अर्थ है—शिक्षा को सशक्त बनाना, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और भारत की गौरवशाली संस्कृति को सहेजते हुए आगे बढ़ना।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत ज्ञान-विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह वही सोच है, जो बसंत पंचमी हमें सिखाती है कि अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ना एवं जड़ता से प्रगति की ओर बढ़ना है।
उन्होंने कहा कि मैं आज इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि हम ज्ञान, संस्कार और सेवा को अपने जीवन का आधार बनाएं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का संकल्प लें। आइए, माँ सरस्वती से प्रार्थना करें कि वे हमें राष्ट्रभक्ति दें और समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा दें।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, जिला उपाघ्यक्ष अजय सक्सेना, योगेन्द्र राणा, भारत घई पार्षद दिवाकर सदारंग, मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योति डेहरिया, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता बरैया, विजेन्द्र चौहान, अरूण गद्रे, जुगल यादव, राकेश माइकल पहाड़े, कुबेर सूर्यवंशी, दीपक कोल्हे, तरूण सोनी, अनीश पटेल, शैलेन्द्र मालवी उपस्थित रहे।