Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नेशनल पावर लिफिंटग के लिए छिंदवाड़ा से शैलेन्द्र सेवतिया का चयन

नेशनल पावर लिफिंटग के लिए छिंदवाड़ा से शैलेन्द्र सेवतिया का चयन
छिंदवाड़ा
24-Jan-26
27 से 30 जनवरी को चेन्नई में होगी प्रतियोगिता

छिंदवाड़ा

डाक विभाग में पदस्थ शैलेन्द्रे सेवतिया का चयन पोस्टल विभाग की नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 27 से 30 जनवरी तक चेन्नई में आयोजित होगी। मीडिया प्रभारी नरेंद्र सोनी के अनुसार शैलेन्द्र छिंदवाड़ा के पोस्टल विभाग में कार्यरत हैं तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पावर लिफ्टिंग में अपनी पहचान बना चुके हैं। वे पावर जीम के सदस्य भी हैं। डाक विभाग सहित पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ियों ने उम्मीद जताई है कि वे निश्चित ही मेडल प्राप्त कर छिंदवाड़ा को गौरवांवित करेंगे। शैलेन्द्र के चयन पर के. आर. तिवारी. सचिव, विकास सिह, डाक अधीक्षक जे.के कड़वे., चंद्रिका पूरे, पोस्ट  मास्टर विनोद विश्वकर्मा, रोहित यादव ने बधाई देते हुए शैलेन्द्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है.


Share News On