शराब छोड़ने पर बिगड़ा युवक का मानसिक संतुलन, घर में ग्रेंडर से गला काटा
क्राइम
24-Jan-26
छिंदवाड़ा
बरारीपुरा में रहने वाले एक युवक ग्रंाइडर मशीन से खुद का गला काट लिया। बताया जा रहा है कि शराब पीने की लत छोड़ने के कारण दो-तीन दिनों से वह परेशान था जिसके कारण उसने आत्महत्या का रास्ता चुना। गंभीर हालात में युवक को नागपुर रिफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरारीपुरा क्षेत्र में रहने वाला मोनू वर्मा को शराब पीने की लत थी जिसके कारण घर में आए दिन विवाह होता रहता था। शनिवार की सुबह करीब 5 बजे सोनू वर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई मोनू घर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। हालांकि इस बीच परिजन मोनू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताकर नागपुर रेफर कर दिया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोनू वर्मा पिछले तीन दिनों से परेशान था। देर रात घर के अंदर से तेज आवाज सुनाई देने पर परिजन कमरे की तरफ दौड़े तो देखा दरवाजा अंदर से बंद है। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि मोनू खून से लथपथ अचेत अवस्था में पड़ा था। बताया जा रहा है कि मोनू को शराब पीने की लत थी और वह उससे छुटकारा पाना चाह रहा था। पिछले 4-5 दिनों से उसने शराब नहीं पी थी शायद उससे उसे मानसिक परेशानी हो रही थी जिसके कारण उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।