सेवा संकल्प सोसाइटी शहीद स्मारक में मनाएगी गणतंत्र दिवस
छिंदवाड़ा
24-Jan-26
महापौर विक्रम अहके फहराएंगे तिरंगा, देशभक्ति गीतों की होगी प्रस्तुति
छिंदवाड़ा
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्टेडियम ग्राउंड के सामने स्थित शहीद स्मारक पर अग्रणी सामाजिक संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी झंडा वंदन और राष्ट्रगायन करेगी। समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुबह 8.30 बजे निगम महापौर विक्रम अहके कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा ध्वजारोहण करेंगे। सोसाइटी द्वारा प्रतिवर्ष शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है जिसमें भारत माता की आरती एवं देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम होता है। इस कार्यक्रम में संगीतकार शंकर राने, सुप्रसिद्ध देवी एवं भजन गीत गायिका रूपाली जंघेला, भजन गायिका शैफाली शाह द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
