Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद छठे दिन पहुंचे मुलताई, मां ताप्ती के दर्शन कर पूजा की

सांसद छठे दिन पहुंचे मुलताई, मां ताप्ती के दर्शन कर पूजा की
छिंदवाड़ा
01-Jul-25
पदयात्रा का जगह-जगह हो रहा भव्य स्वागत


छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू अपने पदयात्रियों के साथ जैसे ही बैतूल की सीमा में पहुंचे तो बैतूल के दिग्गज जनप्रतिनिधियों और नेताओं जिसमें बैतूल भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, बैतूल जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गड़ेकर, रोजगार निगम के पूर्व अध्यक्ष हेमंत विजय राव देशमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनकी आगवानी करते हुए पदयात्रा में शामिल होकर सांसद श्री साहू सहित पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया।

मंगलवार 1 जुलाई को प्रारंभ हुई छटवें दिन की पदयात्रा में जहा छिन्दवाड़ा के दिग्गज नेता शामिल हुए वही मुलताई सहित अन्य गांवों के जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने सांसद श्री साहू सहित पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया। मंगलवार की सुबह सांसद श्री साहू और पदयात्रियों ने पदयात्रा की शुरूआत मुलताई में पदयात्रा के साथ चल रहे रथ में विराजित मां नर्मदा के जलकलश और दादाजी धुनीवाले की विधि-विधान से पूजा अर्चना और आरती के साथ की। 

आज बैतूल शहर में प्रवेश करेगी पदयात्रा

सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा निकाली जा रही 14 दिवसीय पदयात्रा के सातवे दिन 2 जुलाई को पदयात्री पदयात्रा के साथ बैतूल शहर में प्रवेश करेंगे। सांसद श्री साहू 2 जुलाई की सुबह 5 बजे सुसन्द्रा बेरियर के पास से रथ में विराजित मां नर्मदा के जलकलश और दादाजी धुनीवाले की विधि-विधान से पूजा अर्चना और आरती के साथ करेंगे। सुसन्द्रा बेरियर से पदयात्रा शुरू होकर दोपहर लगभग 3 बजे एन.एच.आई. भवन सांई खंडारा पहुंचेगी जहां पर सांसद श्री साहू एवं पदयात्री दोपहर का भोजन ग्रहण करेंगे। पदयात्रा यहा से रवाना होकर रात में बैतूल बायपास में स्थित एल.पी. लॉन पहुंचेगी, जहा रात्रि विश्राम रहेगा।  
पदयात्रा में यह हुए प्रमुख रूप से शामिल 
सांसद बंटी विवेक साहू की छटवें दिन की पदयात्रा में प्रमुख रूप से चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता दारा जुनेजा, राजू नरोटे, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, जितेन्द्र राय, बलराम साहू, विनोद साहू, अनुज मल्होत्रा, संदीप मालवी, रवि मालवी, अनिल गोयल, दिनेशकांत मालवी, विश्वेन्द्र बैस, अंकित तिवारी, ऋषिकांत मालवी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पदयात्री शामिल थे।
Share News On