राजकुमार पटेल, कुनसराम कर्पे और रामजी किरार बने कार्यकारी अध्यक्ष
छिंदवाड़ा
01-Jul-25
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग दो की कार्यकारिणी घोषित
छिन्दवाड़ा
1 जुलाई मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छिंदवाड़ा भाग दो की कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष अजय पटेल ने की। नवीन कार्यकारिणी में राजकुमार पटेल, कुनसराम कर्पे और रामजी किरार को कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया। रामनारायण पटेल, श्रीराम चौरे, राजेश युवनाती, धनपाल सूर्यवंशी, सुरेश चौरे (बबलू), प्रकाश पटेल, अनिल पाल, ओमप्रकाश ओकटे, कैलाश कराडे, संजय पटेल एवं गोविंद अहिरवार को उपाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री पद पर लोकेश सरेयाम एवं यशवंत साहू नियुक्त किए गए हैं। प्रवक्ता की जिम्मेदारी संदीप सोनी को सौंपी है तो वहीं राजेश सोनी, मनोज डेहरिया, दशरथ उइके, अरूण यादव, बलदेव सल्लाम, रामनाथ गेडाम, सुंदरलाल चौरे, युवराज रघुवंशी, ब्रिजेश बिन्झाड़े, संतोष कराडे, हरीशचंद्र यादव, रवि अहिरवार, विजय बाघमारे, गेंदराव कराड़े, अर्जुन भटट, ईश्वर चंद्रवंशी, कुबेर सल्लाम, अनुरोध बंदेवार व सिद्धार्थ कराड़े को महामंत्री मनोनीत किया गया है। संतकुमार साहू, धरमू भलावी, बलराम धुर्वे, बलदेव चंद्रवंशी, राधेश्याम राठौर, दरेश यदुवंशी, गणेश प्रजापति, पंकज कर्पे, अंकित सिकंदरपुरे, केशलाल चंद्रवंशी, रामदास डेहरिया, सुनील उइके, गोपी बरकोरिया, शिवनंदन चौरे, सवितानंद चौरिया, संजू माहोरे, अनिल कथुरिया एवं किशोर बिन्झारे को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। मिन्टू डेहरिया, सकरचंद परतेती, सुभाष छिपने, संदीप चंद्रवंशी, अमित रघुवंशी, श्यामसिंह बम्होरे, दुर्गाप्रसाद नरवरे, निशांतसिंग चौहान, बुधमान डेहरिया एवं राजकुमार गढेवाल को सहसचिव बनाया गया है। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं जिनमें मनोज वानखेडे, रामलाल चौरे, चंदन पटेल, बुजबिहारी दुबे, सेवकराम ढढोरे, झीनो वर्मा, मनेश साहू, दिनेश साहू, रामकुमार वानखेडे, मूलसिंग वानखेडे, भास्कर ठाकरे, विजय बजौलिया, प्रभूदयाल श्यामकर आदि शामिल है।