महिला ने पुलिस पर लगाया झूठा प्रकरण दर्ज करने का आरोप
छिंदवाड़ा
01-Jul-25
एसपी को दिया ज्ञापन, की न्याय की मांग
छिंदवाड़ा
परासिया के बाबू लाईन, वार्ड नंबर 12 में रहनेवाली सरस्वती यादव ने मंगलवार को जनसुनवाई में एसपी को ज्ञापन देकर अपनी पीड़ा बताई। ज्ञापन के माध्यम से महिला ने बताया कि उनके द्वारा मौजा ग्राम धनोरा गुसाई छिंदवाड़ा में स्थित भूमि कुल रकबा 2.529 हेक्टेयर भूमि क्रय कर उसका विधिवत सीमांकन आदेश श्रीमान तहसीलदार महोदय छिंदवाड़ा ग्रामीण-4 के आदेश क्र. रा.प्र.क्र./0007/ अ-12/ 2024-25 छिंदवाड़ा दिनांक 27.03.2025 को कर दिनांक 14.05.2025 को होने के बाद कब्जा प्राप्त कर दिनांक 8 जून 2025 को उक्त भूमि पर फसल की बोनी कर चुकी थी । इसी दौरान अनावेदकगणों रूपेश यादव पिता श्री महेश यादव, गोविन्दा डेहरिया, मनोज पाल, आनंद कटारिया सभी निवासी - मु.पो. सिहोरा माल, थाना तहसील चौरई जिला छिंदवाड़ा द्वारा आकर गाली-गलौच, एवं अश्लील छेड़छाड़ लाठी, डंडो से जानलेवा हमला किया जिसकी शिकायत पीड़िता द्वारा थाना कुण्डीपुरा में की गई परंतु थाने मंे पीड़िता की बात न सुनते अपने मन से ही अनावेदकगणों के विरूद्ध सामान्य धाराओं मेें प्रकरण दर्ज किया और अनावेदकगणों से सांठ-गांठ कर पीड़ित महिला एवं उसके साथ बोनी करने गये सभी लोगों के विरूद्ध झूठा प्रकरण दर्ज जबरन जेल भिजवया गया, इसके बाद एक दिन जेल में रहने के बाद महिला जमानत पर रिहा हुई । पीड़िता ने इसके विरूद्ध आज दिनांक 01 जुलाई 25 को पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा से आवेदन देकर उक्त घटना की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है ।