सांसद बंटी विवेक साहू की पदयात्रा के नौंवे दिन आशापुर के घने जंगलों से गुजरते हुए चिल्लौर पहुंचे दादा भक्त
छिंदवाड़ा
04-Jul-25
छिंदवाड़ा व पांढुर्णा के व्यापारियों और प्रतिष्ठित नागरिकों ने बढ़ाया उत्साह
छिंदवाड़ा
दादाजी धुनीवाले के भजनों और गीतों की सुमधुर धुनों के बीच सांसद बंटी विवेक साहू की 14 दिवसीय 411 किमी लंबी पदयात्रा अपने नौंवे दिन में चिखली से प्रारंभ होकर आशापुर के घने जंगलों और गांवों से होते हुए चिल्लौर पहुंची। इस दौरान छिंदवाड़ा गांधीगंज के व्यापारियों, शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों और पांढुर्णा जिले के गणमान्य जनों ने यात्रा में शामिल होकर दादा भक्तों का उत्साहवर्धन किया।
सुबह चिखली से रथ में स्थापित मां नर्मदा के जलकलश और दादाजी धुनीवाले की पूजा-अर्चना और आरती के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। दोपहर में नांदा गांव में भोजन पश्चात यात्रा पुनः प्रारंभ हुई और रात में चिल्लौर पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। चिल्लौर में भी मां नर्मदा और दादाजी की विधिवत आरती व पूजन हुआ।
5 जुलाई को यात्रा चिल्लौर से बेहड़ा पहुंचेगी, फिर रात्रि विश्राम के लिए कालीघोड़ी आश्रम प्रस्थान करेगी।

पदयात्रा में शामिल छिंदवाड़ा गांधीगंज के प्रमुख व्यापारी व प्रतिष्ठित नागरिकों में सुरेश अग्रवाल, प्रतीक शुक्ला, राकेश अग्रवाल, अशोक संचेती, शशांक जुनेजा, सोनू साहू, अन्नपूर्णा जैन, आकाश साहू, प्रतिपाल पटेल, मनीष गुरनानी, अशोक सागर, अतिम गड़ेवाल, निक्की सूर्यवंशी, शशिकांत सूर्यवंशी, प्रवीण गुड्डा सूर्यवंशी, प्रशांत सूर्यवंशी, सूरज ठाकुर, तरुण मल्होत्रा प्रमुख रहे।
वहीं पांढुर्णा क्षेत्र से प्रशांत पराड़कर, प्रकाश धारपुरे, राजू जायसवाल, हिरेन्द्र टोपले, सुन्दरश्याम पराड़कर, योगराज डोबले, अरुण डोबले, महेंद्र रमदम, नरेश गौरे, संजय डोबले, नरेंद्र बाबड़े, हरिचंद्र निहारे, विनोद उईके, देवीलाल देशमुख, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, मदन राय, सोनू यादव, विजेंद्र ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, शैलेन्द्र बबलू रघुवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, रिजवान कुरैशी, विश्वेन्द्र बैस सहित बड़ी संख्या में दादा भक्त पदयात्री सम्मिलित हुए।
सांसद श्री साहू का यह संकल्पमयी प्रयास क्षेत्र में आस्था, समर्पण और जनसंपर्क का अनुपम उदाहरण बनकर उभर रहा है।