छिंदवाड़ा के 2932 विद्यार्थियों को मिली लैपटॉप की राशि: कलेक्टर ने वितरित किए प्रतीकात्मक चेक
छिंदवाड़ा
04-Jul-25
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया वर्चुअल संदेश
छिंदवाड़ा
मध्यप्रदेश की मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत शुक्रवार को छिंदवाड़ा जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कैलाश नगर में किया गया, जिसमें अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल युग से जोड़ने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण बताया।
2932 विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि
इस अवसर पर जिले के 2932 विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की गई। वहीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 8 विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।
कलेक्टर बोले - यह योजना प्रेरणादायक है
कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना न केवल विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने में सहायक है, बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरणा भी देती है।

ये रहे मंच पर मौजूद
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अग्रिम कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, भाजपा नेता विजय पांडे, स्कूल शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षकगण व पालकगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनका सभी ने सराहना की।
छिंदवाड़ा जिले में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के उत्साह और उपलब्धियों को मान्यता देने के साथ-साथ उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ।