गुरूपूर्णिमा पर दिनभर चलेगा भजलो दादा जी का नामजप
छिंदवाड़ा
07-Jul-25
छिंदवाड़ा

जागृति संकीर्तन मंडल पूर्वी बुधवारी के द्वारा 10 जुलाई, गुरूवार को दादाजी धूनी वाले प्रांगण मुख्य पोस्ट आफिस के सामने अनगढ़ हनुमान मंदिर में बड़ी धूमधाम से गुरू पूर्णिमा पर्व मनाने का संकल्प लिया है । अध्यक्ष भारत डोले ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः 10 बजे मुहुर्त में दादाजी की मनमोहक झांकी को मंत्रोप्चार के साथ दादाजी धूनीवाले का महाभिषेक किया जावेगा, दरबार के महंत नागेन्द्र ब्रम्हचारी महाराज जी के करकमलों से दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया जावेगा । भजलो दादाजी का नाम, भजलो हरिदर जी का नाम का जाप दिन भर चलेगा । शाम 5 बजे से भजन संध्या का भव्य विशाल कार्यकम रात्रि 8 बजे तक चलेगा । श्री धूनीवाले दादा जी की महाआरती के उपरांत धूनी मैया को भोग समर्पित करने के पश्चात् महाप्रसाद का वितरण किया जावेगा ।

भारत डोले, सचिव इनोद काम्बले, कोषाध्यक्ष सुरेश मालवी, विनायक चन्ने, गुन्टु इंगले, राजू इंगले, सन्तु जैन, ओमकार चौधरी, सुरेन्द्र डोले, सुरेश मानकर, उमाशंकर श्रीवास्तव, श्रीराम विश्वकर्मा, हरिश पराते, राम उसरेठे, रवि बागमारे, प्रदीप अम्बुलकर राहुल मालवी, पिन्टु डोले, अमित डोले ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी भक्तजनों से अपील की है सभी धर्मप्रेमी बंधु, माता, बहिने एवं बच्चे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें और अपना जीवन धन्य बनायें।