आरटीई एडमिशन में पैसे मांग रहे निजी स्कूल, गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन ने दिया ज्ञापन
छिंदवाड़ा
07-Jul-25
छिंदवाड़ा
गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन इंडिया छिंदवाड़ा ने सोमवार को कलेक्टर के नाम सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालक आर.टी.ई. प्रवेश के लिए निजी स्कूल संचालकों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। जबकि सरकार द्वारा गरीब, निम्न तबके एवं निराश्रित परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए सरकार ने आर. टी.ई. के अंतर्गत निः शुल्क शिक्षा का अभियान चला रखा है जिसके लिए प्रदेश सरकार बकायदा निजी स्कूलों को इसका भुगतान भी करती है बावजूद इसके निजी स्कूल संचालकों द्वारा आरटीई के तहत आए आवेदन के पालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं जो अभिभावक पैसे देने में असमर्थ हैं उन्हे स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

ज्ञापन में राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर जिले में संचालित समस्त कॉलेजों में विद्यार्थियों को समय पर स्टेशनरी उपलब्ध कराने, विश्वविद्यालय प्रांगण में महान राजा और वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शंकर शाह जी की विशाल प्रतिमा स्थापित करने, राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के नाम से राजा शब्द हटाकर महाराज शब्द जोड़े जाने, महाविद्यालयों में छात्र संघ के चुनाव कराये जाने, खेलकूद की सामग्री उपलब्ध कराने, महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाने, स्कॉलरशिप समय पर प्रदान करने सहित छात्रों की अन्य मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर गोडवाना स्टूडेंट यूनियन इंडिया के पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन धुर्वे, अतुल राजा उइके, धन्नू धुर्वे, गगन भलावी, निखिलेश शाह उइके (जिला अध्यक्ष), दीपक सरेयाम, अमन मर्सकोले, अमन मरकाम, विजय डेहरिया, प्रीतम बट्टी, प्रदीप कुमरे, उमेश्वर, राकेश कवरेती, कन्हैया यादव, देवा मालवी, राजा प्रहलाद, कमल, नीलेश उइके, अभिषेक, प्रियांश, कार्तिक सहित अन्य कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय के छात्र उपस्थित थे ।