Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अमरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों में ओकटे ने भरा जोश

अमरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों में ओकटे ने भरा जोश
राजनीति
01-Jun-26
बूथ की मजबूती पर दिया पूरा जोर

छिन्दवाड़ा

कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो चुकी है जिसके तहत ब्लॉक, क्षेत्रीय और बूथ स्तर के पदाधिकारियों को और अधिक सक्रिय करने के लिए सतत रूप से बैठकें आयोजित कर उनका मार्गदर्शन करने के साथ ही काम के तौर-तरीकों में बदलाव लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अमरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन को लेकर माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी मंशा से उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।

आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएं और संगठन की मजबूती के लिए सतत व सक्रिय कार्य करें ताकि आगामी सभी चुनावों में सार्थक परिणाम सामने आएं। उन्होंने कहा कि आदिवासी वनवासी नहीं बल्कि जल, जंगल और जमीन के मूल बारिशंदें है। भाजपा इसे कभी स्वीकार नहीं करती। अब वह समय आ चुका है कि हम सभी को एकजुट होकर देश और आदिवासियों के हित में कार्य करना होगा तभी हम जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

उन्होंने उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस अमरवाड़ा के पदाधिकारियों से बूथ कमेटियों, पंचायत कमेटियों के साथ ही क्षेत्रीय कमेटियों की गतिविधियों के सम्बध में जानकारी ली। आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु आंदोलन, धरना प्रदर्शन के लिए बनाई गई रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कांग्रेसजन को अश्वस्त करते हुए कहा कि वे प्रत्येक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ कांधे से कांधा मिलाकर खड़े हैं। इसीलिये डरने की बात नहीं है।

आयोजित बैठक में लाखन पटेल, अशोक तिवारी, गुरूचरण खरे, प्रमेन्द्र बंटी साहू, प्रशांत शर्मा, चम्पालाल कुर्चे, कल्याण सिंह पटेल, शैलेन्द्र जैन सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरवाड़ा के समस्त पदाधिकारीगण, मोर्चा संगठन व विभाग प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षगण व ब्लॉक अध्यक्षगण भी उपस्थित रहे।
Share News On