अधिकारी, नेता, व्यापारी सभी चलाएंगे 7 जून को साइकिल
जीवन शैली
05-Jun-26
संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम अंतर्गत पुलिस लाइन से प्रातः 7 बजे निकाली जाएगी साइकिल रैली
छिन्दवाडा
विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 07 जून को संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सभी की सहभागिता से साइकिल रैली का आयोजन स्थानीय पुलिस लाइन से दिनांक 07 जून रविवार को सुबह 07 बजे से किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि यह रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर, इंदिरा चौराहा,पोला ग्राउंड से ईएलसी चौक से टर्न होकर कलेक्टर कार्यालय के सामने से होते हुए सत्कार चौक से वापस बस स्टैण्ड होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त होगी। इस साइकिल रैली में जिले के जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, युवा, खिलाड़ी और आमजन सहभागिता करेंगे। शहर के अधिक से अधिक नागरिकों से इस साइकिल रैली में सहभागिता की अपील की गई है।