कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना हमारा प्रथम उद्देश्य: ओकटे
राजनीति
05-Jun-26
मैनीखापा व सांवरी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न
छिन्दवाड़ा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनीखापा एवं सांवरी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने बैठक लेकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। दोनों ही बैठकों में बूथ के साथ ही पंचायत और ग्राम स्तर पर कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने व युवा चेहरों को जोड़ने पर जोर दिया गया। कांग्रेस के अन्य अनुसांगिक संगठनों, मोर्चा व प्रकोष्ठों की सक्रियता व अभी तक आयोजित हुई बैठकों की जानकारी ली। प्रति माह बैठक कर संगठन की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
बैठकों को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि कांग्रेस का संगठन जमीनी स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन से मजबूत है, किन्तु हमें कुछ विशेष क्षेत्रों में और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। ग्राम और मंजरे-टोलों तक संगठन की मजबूत पकड़ स्थापित करना प्रथम उद्देश्य है। इसके लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी और समस्त मोर्चा संगठन विभाग और प्रकोष्ठों को एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ काम करने की आवश्यकता है। जिले व प्रदेश स्तर से प्राप्त होने वाले निर्देशों का समय पर पालन करें। हमारी मजबूती संगठन से और संगठन हमारे लिए सर्वप्रथम है। उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों से कहा कि युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें और उन्हें संगठनात्मक ढांचे की सम्पूर्ण जानकारी दें ताकि वे आवश्कता अनुसार बागडोर संभाल सकें।
आयोजित बैठकों को सम्बोधित करते हुए पांढुर्ना विधायक निलेश उइके ने कहा कि संगठन को जहां मेरी आवश्यकता होगी मैं उपस्थित रहूंगा। किसी भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-आपको अकेला महसूस ना करें। उनके साथ प्रत्येक परिस्थिति में मैं कांधे से कांधा मिलाकर चल रहा हूं और आगे भी चलूंगा। दोनों ही बैठकों के पूर्व विश्व पर्यावरण दिवस पर पौध रोपण किए गए।
आयोजित दोनों ही बैठकों में सदाशिव धुर्वे, प्रमोद सूर्यवंशी, सुभाष उइके, ललित लांझीवार, सीताराम वाडिवा, भगवान शाह इनवाती, श्रीराम ठाकरे, रेनेसा कवरेती, संतोष इनवाती, दीनदयाल मोहने, दिगम्बर ठाकरे, दुबेलाल चन्द्रवंशी, दीनदयाल यदुवंशी, लखीचंद पवार, मोहन पटेल, सुनील राजपूत, महेन्द्र देशमुख, अमित आखरे, दुर्गेश यदुवंशी, आकाश पवार, गगन अंगारे, रितेश लाड़े, बलकरण चन्द्रवंशी सहित अन्य उपस्थित रहे।