Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मंडलम एवं बूथ कांग्रेस कमेटियों की संयुक्त बैठक में बूथ मजबूती पर जोर

मंडलम एवं बूथ कांग्रेस कमेटियों की संयुक्त बैठक में बूथ मजबूती पर जोर
राजनीति
05-Jun-26
छिन्दवाड़ा

कांग्रेस की मंडलम एवं बूथ कमेटियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई जिसमें बूथ की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जनसंपर्क अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में विशेष रूप से चौरई विधायक सुजीत सिंह चौधरी, पर्यवेक्षक किशोर डोंगरे, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव विपिन कुमार उइके, मंडलम कांग्रेस कमेटी खमरा अध्यक्ष राजेश पटेल, सहस पटेल, युवक कांग्रेस बिछुआ अध्यक्ष किरण कुमार कुड़ोपे, वरिष्ठ कांग्रेस रामभरोस पटेल सहित मंडलम कांग्रेस कमेटी खमरा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा समस्त बूथ कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडलम कमेटी सुरला एवं सेजवाड़ा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई जिसमें बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कांग्रेस को सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से हर्रई पर्यवेक्षक प्रशांत शर्मा, जिला प्रवक्ता चंद्रजीत सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हर्रई अध्यक्ष रामजी उईके, ब्लॉक उपाध्यक्ष सलीम खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सविता बरकड़े, पदमा डेहरिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमसी भलावी, कलश राम धुर्वे सहित कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share News On