शहर के हर बूथ पर नजर आएगी महिला कांग्रेस की पदाधिकारी
राजनीति
05-Jun-26
छिन्दवाड़ा
महिलाओं को संगठन से जोड़ने के साथ ही कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों से अवगत कराने के उद्देश्य से जारी बैठकों में वार्ड स्तर पर महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित हो रही। शहर के वार्ड क्रमांक 23 में सम्पन्न हुई शहर महिला कांग्रेस की बैठक में वार्ड की नई महिलाएं उपस्थित हुई और संगठन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होकर संगठन को सशक्त बना रही है।
जिला महिला प्रभारी श्रीमती मंजू बैस एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव के निर्देश पर वार्ड क्रमांक 23 में शहर महिला कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई जिसमें शहर अध्यक्ष श्रीमती दीपा यादव ने सम्बोधित करते हुए कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं को संगठन स्तर पर और चुनावों में सबसे अधिक अवसर दिए जाते हैं। जिले का इतिहास उठाकर देखें तो सामने आएगा की माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी ने मातृशक्ति को राजनीतिक और संगठन स्तर पर अवसर प्रदान किए हैं। आयोजित बैठक में ज्योति डेहरिया, ममता चोखे, रोशनी चौरे सहित बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं उपस्थित रही।