Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आयुषी पांडे ने पाया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रथम स्थान

आयुषी पांडे ने पाया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रथम स्थान
शिक्षा
04-Jun-26

छिंदवाड़ा

एक बार फिर छिंदवाड़ा की बेटी अपनी प्रतिभा का लोहा सारे विश्व में मनवाया है। जिले में जन्मी सुश्री आयुषी पांडे ने कन्या कुमारी के विवेकानंद केंद्र में आयोजित योगा शास्त्र संगंगम 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर अमरावती का गौरव बढ़ाया।

इस प्रतियोगिता में श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल द्वारा संचालित डिग्री कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, अमरावती के योगशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों विनय सोनी (एम.ए. योगशास्त्र दृ प्रथम वर्ष) एवं आयुषी पांडे (बी.ए. योगशास्त्र दृ तृतीय वर्ष) ने प्रा. प्रतीक पाथरे के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट पोस्टर प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया तथा महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कन्याकुमारी में छिंदवाड़ा का परचम लहराते हुए आयुषी पांडे ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को विवेकानंद केंद्र के उपाध्यक्ष हनुमंत रावजी के हाथों सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से योगशास्त्र में पहली बार छिंदवाड़ा का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। आयुषी की इस सफलता पर परिवार सहित छिंदवाड़ावासियों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके भविष्य के शैक्षणिक एवं शोध कार्यों के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।











Share News On