Home News Helpline Classified Jobs About Contact

ओबीसी महासभा 20 जुलाई को करेगी विधानसभा का घेराव

ओबीसी महासभा 20 जुलाई को करेगी विधानसभा का घेराव
छिंदवाड़ा
12-Jul-26
छिंदवाड़ा

ओबीसी महासभा की एक बैठक 12 जुलाई रविवार को संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 20 जुलाई को मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को 27 प्रतिशत करने और 13 प्रतिशत होल्ड पदों को तत्काल बहाल करने (अनहोल्ड) की मांग को लेकर भोपाल में विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया है। ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा ने बताया कि इस आंदोलन में हजारों की संख्या में चयनित अभ्यर्थी और बेरोजगार युवा शामिल होंगे। बैठक में आगामी विधानसभा घेराव की तैयारी को लेकर के विचार विमर्श किया गया साथ ही ओबीसी समाज एवं संगठन के लोगों से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने अधिकार की आवाज को बुलंद करें।  बैठक में जिला संगठन प्रमुख अरविंद यादव, बलवान सिंह वंदेवार, रंजीत  रविकर रविंद्र  यादव ,अनुज वानखेडे नंदू यदुवंशी कुंज बिहारी पाटसकर, मनोज चोरे, अल्केश अलोन कर, बेबी चंद विश्वकर्मा सही 13 प्रतिशत होल अभ्यर्थी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share News On